पन्नूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पशुओ को पिकप वाहन में क्रुरता पूर्वक लादकर ले जाते हुए 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व पिकप UP67B T7143 से 09 राशि भैंस बरामद
थाना पन्नूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पशुओ को पिकप वाहन में क्रुरता पूर्वक लादकर ले जाते हुए 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व पिकप UP67B T7143 से 09 राशि भैंस बरामद

श्री अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व पशु-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 06.11.2024 को समय लगभग 07.00 बजे थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मजरा हड़ही ग्राम पकरहट से पिकप वाहन सख्या-UP67B T7143 में 09 अदद पशु(भैंस) बरामद कर एक नफर अभियुक्त इम्तियाज पुत्र अजहर निवासी ग्राम सिकारगंज थाना चकिया जिला चन्दौली उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-137/24 धारा-11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- उ0नि0 कुँवर सिंह, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 मोहन सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।
3- का0 अमृत लाल थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
