उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हुई…..

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हुई है.विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा अब अपने प्रचार अभियान में तेजी लाएगी.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर से प्रचार अभियान में जुटेंगे. इसकी शुरूआत वे पश्चिमी यूपी से करेंगे.वहीं सीएम समेत अन्य नेताओं के प्रचार कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की भी उपचुनाव वाली सीटों पर जनसभा कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया है.
