वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा विनिर्माण और व्यापार में वृद्धि……

IEA की एनर्जी टेक्नोलॉजी पर्सपेक्टिव्स 2024 की रिपोर्ट स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी विनिर्माण और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के भविष्य का विश्लेषण प्रदान करती है। यह छह प्रमुख प्रौद्योगिकियों – ईवी, बैटरी, सौर पीवी, पवन टरबाइन, ताप पंप और इलेक्ट्रोलाइज़र पर केंद्रित है जोकि वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा निवेश का लगभग आधा हिस्सा है, जिसका बाजार आकार 700 अरब डॉलर से अधिक है।रिपोर्ट उन आर्थिक अवसरों का आकलन करती है जो स्वच्छ, आधुनिक ऊर्जा अर्थव्यवस्था पैदा कर रही है और कैसे स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों और सामग्रियों के निर्माण में निवेश वैश्विक व्यापार प्रवाह को नया आकार दे रहा है। ईटीपी-2024 स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के लिए सुरक्षित और लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने की आवश्यकता पर भी विचार करता है।
