छठ पूजा के मद्देनजर चोपन से कटनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का आवागमन शुरू

छठ पूजा के मद्देनजर चोपन से कटनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का आवागमन शुरू।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन के मद्देनजर चोपन से कटनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है ।
चोपन से प्रतिदिन 09016 नम्बर की यह ट्रेन दोपहर बाद 03.30 बजे खुलकर रात 12.40 पर कटनी पहुचेगी और पुनः सुबह 5 बजे कटनी से (09015)खुलकर दोपहर 01.50 पर चोपन पहुचेगी ।
पूर्व मध्य रेलवे चोपन के मंडलीय यातायात प्रबंधक तौसीफ उल्ला ने बताया कि एक नवम्बर से 15 नवम्बर तक प्रतिदिन चलने वाली इस पूजा स्पेशल ट्रेन में सामान्य 5, स्लीपर 8 और वातानुकूलित थ्री टीयर के 2 डिब्बे लगाए गए है । उन्होंने यह भी बताया कि चोपन से खुलकर यह ट्रेन ओबरा, सिंगरौली, गजरा बहरा, सरईग्राम, निवास रोड, मड़वास,जोबा, व्यवहारी, विजयसोता,महरोयी, खन्ना बंजारी स्टेशनों पर रुकते हुए अपनी यात्रा पूरी करेगी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]