रेनू सागर शिव मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पूजा मनाई गई।

रेनू सागर शिव मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पूजा मनाई गई।

आज रेनू सागर स्थित शिव मंदिर प्रागंण में बड़ी धूमधाम से गोबर्धन पूजा का आयोजन किया गया।

यादव महासभा के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गाजीपुर के बाबा सुरेंद्र पंथी ने देखते ही देखते सूखे उपले में मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

इसके बाद उसी अग्नि में दूध गर्म किया गया तथा खीर पकाई गई। बाबा ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान कर भविष्य के बारे में बताया कि 2025 लोगों के जीवन के लिए अनुकूल होगा।श्रद्धालुओं का मानना है कि पुजारी के अंदर चमत्कारिक शक्तियां हैं। मान्यता के अनुसार पुजारी और यजमान द्वारा खौलते दूध से स्नान करने पर ही लोगों का कल्याण होता है। पुजारी बाबा द्वारा आग प्रज्वलित कर दूध को खौलाया जाता है। मंत्रोचार के साथ इस दूध को तब तक खौलाया जाता है, जब तक कि मंत्र पूरा नहीं हो जाता है।

उसके बाद इस खौलते दूध से न सिर्फ पुजारी, बल्कि पूजा पर बैठे यजमान को भी स्नान कराया जाता है।

पुजारी का दावा है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वहीं जलते हैं जो छली–कपटी होते हैं।पुजारी अपने दावे को साबित करने के लिए खौलते दूध अपने शरीर पर डालता है और वहीं यजमान के शरीर पर भी गर्म दूध डाल देता है। इतना ही नहीं पुजारी अपने दावे को पुख्ता करने के लिए शक्ति का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

सुरेंद्र पंथी चमत्कारी बाबा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। वहीं गर्म दूध से स्नान और आंखों में डालने पर बताया कि देखने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजा में बहुत शक्ति है।

इस पूजा के अवसर पर अनपरा तापी य परियोजना के अभियंता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैश्वार क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव, सपा नेता प्रकाश यादव समाजसेवी ,सत्यांश मिश्रा सुभाष यादव ,राजेश यादव ,तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग उपस्थित थे ।

डॉक्टर मृत्युंजय ठाकुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]