दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का सीधा असर अब लोगों पर पड़ने लगा…..

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का सीधा असर अब लोगों पर पड़ने लगा है. वायु प्रदूषण बढ़ने से 69 फीसद परिवारों में किसी न किसी सदस्य को गले में खराश है. 62 फीसद परिवारों के सदस्यों को प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन की शिकायत है.डिजिटल प्लेटफॉर्म लोकल सर्किल के सर्वेक्षण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दिवाली की रात जलाये गये पटाखे की वजह से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया था.सर्वेक्षण में 21,000 से अधिक लोगों को शामिल गया. नतीजे बताते हैं कि वायु प्रदूषण संबंधी कई परिवारों के लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. 31 फीसद परिवार के सदस्यों को प्रदूषण से समस्या नहीं है. लोकल सर्किल ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में प्रदूषण और हेल्थ से जुड़े सवालों पर लोगों की राय ली.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]