कई टीमों ने कुछ विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम से बाहर किया

IPL मेगा ऑक्शन से पहले, कई टीमों ने कुछ विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम से बाहर कर दिया है। इनमें जोस बटलर और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को रिलीज करने का मतलब है कि अब टीमों को नए और अच्छे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका मिलेगा।IPL में विदेशी खिलाड़ियों का खेल बहुत महत्वपूर्ण होता है और इनके जाने से टीमों पर भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं उन 7 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें फ्रेंचाइजियों टीमों ने रिलीज किया है।न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने छोड़ दिया है। ट्रेंट बोल्ट पॉवरप्ले में जल्दी विकेट लेने में माहिर हैं, जिससे टीम को अच्छा फायदा मिलता है। अब ऑक्शन में कई टीमें उन्हें अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए लेना चाहेंगी।
