महापर्व छठ पूजा को देखते हुए छठ घाट की साफ सफाई का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
महापर्व छठ पूजा को देखते हुए छठ घाट की साफ सफाई का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र
आगामी छठ पर्व के देखते हुए झारखंड – उत्तर प्रदेश को विभक्त करने वाली सततवाहिनी नदी के तट पर स्थिती भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान व छठ घाट की साफ सफाई आज सुबह से ही सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व संयोजक अजय कुमार गुप्ता की निगरानी में जोर-जोर से शुरू हो गया।

इसी बीच लगभग 5:00 बजे के आसपास तहसीलदार व क्षेत्राधिकार दुद्धी ने औचक निरीक्षण कर सन क्लब सोसायटी के पदाधिकारी से छठ पूजा कार्यक्रम स्थल पर जायजा लेते हुए कार्यक्रम के बाबत पदाधिकारी से जानकारी लिये इस बीच
क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों के आर्थिक सहयोग से बीते लगभग 25 वर्षों से लगातार क्लब के द्वारा छठ पर्व पर छठ घाट को पूरी तरह से साफ

सफाई व व्रत करने वाली माता बहनों के लिए विशाल टेंट, तंबू लगवाया जाता है, पूरी रात्रि दूर से आए कलाकारों के द्वारा झांकी व स्थानीय विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराई जाती है वही क्लब के संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी छठ घाट पर सन क्लब के द्वारा निर्मित विशाल सूर्य मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, तथा क्लब के जलवीर युवा सैनिको ने पूरे छठ घाट को साफ सफाई कर रहे हैं वहीं शासन के तरफ से राज्य सफाई कर्मी नदारत नजर आ रहे हैं छठ घाट परिक्षेत्र को भरपूर रोशनी देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है इस वर्ष छठ पर्व के दिन मंत्री का भी आगमन होने का पूरा उम्मीद है इस दृष्टिकोण से तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी को अवगत कराया।
