तुर्रा बाजार में उस वक्त हड़कंप मचा जब ऑटो चालक नशे में मार्केट निवासी रमेश यादव जी के साथ बदतमीजी करते हुए बदसलू की

संवाददाता मनोज सिंह राणा

सोनभद्र पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्रा बाजार में उस वक्त हड़कंप मचा जब ऑटो चालक नशे में लिफ्ट होकर मार्केट निवासी रमेश यादव जी के साथ बदतमीजी करते हुए बदसलू की करने लगा खबर जैसे ही मार्केट में फैली मार्केट के लोग एकजुट होकर चौराहे पर इकट्ठे हुए गरमा गरमी माहौल देख ऑटो चालक व उसका साथी मौके से हुए फरार घटना की सूचना स्थानिक पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस रमेश यादव जी द्वारा थाने में तहरीर दिया गया ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पिपरी प्रमोद जायसवाल द्वारा ऑटो चालक व ऑटो का कड़े शब्दों में विरोध करते हुए बोले बिना परमिट की ऑटो चालक इस पहाड़ी क्षेत्र में ऑटो चलते हैं यह रोड नेशनल हाइवे है सड़कों से बड़े-बड़े वाहन आते जाते है आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है । कई वर्ष पूर्व ऑटो से बड़ी सड़क दुर्घटना घटित हो चुकी है जिसमें पिपरी क्षेत्र के 6 लोगों की मौत हो गई थी । घटना घटित होने के बाद ऑटो चलना बंद हो गया था फिर ऑटो चालक मनमानी तरीके से ऑटो चलाना आरंभ कर दिए । मनमानी तरीके से पिपरी क्षेत्र के लोगों को तीन पहिया वाहन में नशे में लिप्त होकर बैठाकर चलते हैं जिसमें बैठे महिला, बच्चे, पुरुष के जान का जोखिम बना रहता है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]