पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रिमोट संचालित जबरदस्त बम विस्फोट

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को रिमोट संचालित जबरदस्त बम विस्फोट हुआ। इसे रिमोट के जरिए अंजाम दिया गया। धमाके में पांच स्कूली बच्चों और एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विस्फोट प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक स्कूल के पास सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर हुआ। कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बाजई के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा लगता है कि एक मोटरसाइकिल पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया था। इसमें पुलिस मोबाइल वाहन के पास विस्फोट हुआ।
