आंध्र प्रदेश में बाइक पर ले जा रहे थे पटाखे, विस्फोट होने से तीन की मौत

आंध्र प्रदेश में पटाखों से संबंधित दो दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को पटाखा विस्फोट में एक व्यक्ति जिंदा जल गया और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना एलुरु शहर में हुई, जब एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन पर एक थैले में पटाखे लेकर जा रहा था।

जमीन पर गिरा बम से भरा थैला

पुलिस के अनुसार, गंगनम्मा मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढे में मोटरसाइकिल के टकराने से ‘प्याज बम’ से भरा थैला जमीन पर गिर गया। पटाखे फटने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

24 घंटे से भी कम समय में दूसरी दुर्घटना

पुलिस ने कहा कि इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक का शरीर टुकड़ों में बिखर गया। उसकी पहचान सुधाकर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य में 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरी दुर्घटना है।

लोगों ने बताया आंखों देखा हाल

घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका गहरे भूरे रंग के धुएं से भर गया और कागज के टुकड़े इधर-उधर उड़ रहे थे। जैसे ही धुआं छंटता है, विस्फोट में किसी तरह बचकर भागते हुए दो लोग सुरक्षित जगह पर पहुंचते हैं। वहां उन्होंने देखा बाइक तथा शव के हिस्से दूर-दूर तक बिखरे हुए थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]