उपचुनाव के प्रचार में ताकत झोकेंगे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज……

राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ने वाला है. बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक 2 नवंबर के बाद से प्रचार में ताकत झोकेंगे.अभी तक कांग्रेस और बीजेपी के प्रमुख नेताओं की टीम दीपावली का इंतजार कर रही है. इसके बाद ही ये नेता फिल्ड में दिखेंगे. वहां पर मजबूती से ये अलग-अलग सीटों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे. जातिगत समीकरण के हिसाब से नेताओं को मैदान में उतराने की तैयारी है. जो नेता जिस बड़ी जाति को प्रभावित कर सकता है उसे उसी सीट पर प्रचार के लिए बोला जा रहा है.
