कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला……

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धोखा करके चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने टेक दिग्गज एलन मस्क के बयान का भी हवाला दिया।खरगे ने कहा कि मोदी ने कोई उपचुनाव नहीं जीता है। सब कुछ धोखाधड़ी है। वह मतदाता सूची से 10,000 नाम हटवाते हैं और 10,000 से 20,000 नए नाम जुड़वाते हैं। यह सच्चाई है। सवाल यह है कि इसे साबित कैसे किया जाए?खरगे ने कहा कि एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम को कंप्यूटर के जरिए बदला और हैक किया जा सकता है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस या इटली जैसे कोई भी प्रमुख पश्चिमी देश ईवीएम का उपयोग नहीं करते हैं।
