अरविंद केजरीवाल ने दावा किया MCD के सभी सफाई कर्मचारियों को पहली बार महीने के अंत से पहले ही वेतन और दिवाली बोनस मिल गया

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी सफाई कर्मचारियों को पहली बार महीने के अंत से पहले ही वेतन और दिवाली बोनस मिल गया।केजरीवाल ने दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दिवाली बोनस और वेतन के रूप में 23 करोड़ रुपए करीब 64,000 सफाई कर्मचारियों के खातों में जमा किए जाने की घोषणा की।आप का दावा, माला पहनाने आए BJP कार्यकर्ताओं ने किया केजरीवाल पर हमला

उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी में पिछली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दौरान वेतन में अक्सर 6 से 8महीने की देरी होती थी और कर्मचारियों को इसके लिए आए दिन विरोध प्रदर्शन करना पड़ता था। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था और कर्मचारियों को अपने बकाये के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं ‘आप’ के शासनकाल में पिछले 2 वर्षों में हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन दिया जाता है और किसी सफाई कर्मचारी को विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ा।भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

उन्होंने कहा कि दिवाली त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी 64,000 सफाई कर्मचारियों को महीने की समाप्ति से पहले ही वेतन मिल गया ताकि वे अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मना सकें। इसके साथ ही 23 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस भी वितरित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में यह पहली बार है कि कर्मचारियों को महीने के अंत से पहले वेतन मिला है।(भाषा)

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]