अनपरा बाजार से लाखो का अवैध पटाखा पुलिस किया बरामद ,अवैध पटाखा भंडारण करने वालो मे मचा हड़कंप

रेणुसागर पुलिस ने अनपरा बाजार से लाखो का अवैध पटाखा किया बरामद , अवैध पटाखा भंडारण करने वालो मे मचा हड़कंप ।

आगामी त्यौहार दीपावली के अवसर पर अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस आई हरकत में

अनपरा बाजार में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध पटाखों की हो रही जोड़-तोड़ से बिक्री और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से लाखो रूपये के पटाखो को पुलिस ने किया भंडाफोड़ ।

यह मामला अनपरा बाजार मे देखने को आज मिला जहाँ रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने मिली मुखबिर की सूचना पर अनपरा बाजार के एक व्यापारी के यहां छापा मारकर भारी मात्रा मे गोदाम से अवैध पटाखों का किया भंडाफोड़ । जिसमें कई प्रकार के फुलझड़ी, बम जैसे खतरनाक पटाखे शामिल है ।

चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व पिपरी के क्षेत्रधिकारी अमित कुमार के दिशा निर्देशन मे अवैध पटाखों की बिक्री और निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है ।अवैध भंडारण के आरोप मे त्रिलोकी चंद सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की गई है । पकड़े गए पटाखा की क़ीमत साढ़े तीन लाख रूपये है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]