अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, दुद्धी राजकीय महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, दुद्धी राजकीय महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग।

दुद्धी, सोनभद्र: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दुद्धी स्थित राजकीय महाविद्यालय की शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री, माननीय केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर एक पांच सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने महाविद्यालय की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।

पांच सूत्रीय मांगों में प्रमुख मुद्दे:

1. *पुस्तकालय का पुनः संचालन* : एबीवीपी ने वर्षों से बंद पड़े महाविद्यालय के पुस्तकालय को पुनः शुरू कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि पुस्तकालय के बंद होने से छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की कमी हो रही है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है।

2. *छात्रावास निर्माण:* महाविद्यालय में दूर-दराज से आने वाले छात्रों के लिए उचित आवास की सुविधा नहीं है। एबीवीपी ने महाविद्यालय में छात्रावास के निर्माण की आवश्यकता जताई, जिससे छात्रों को रहने की सुविधा मिल सके।

3. *नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत* : ज्ञापन में एलएलबी, एम.कॉम, बीटीसी और बीएड जैसे नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने की मांग की गई है। एबीवीपी का कहना है कि इन पाठ्यक्रमों के अभाव में छात्रों को दूसरे जिलों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।

4. *सभी विषयों के प्रवक्ताओं की नियुक्ति* : महाविद्यालय में कई विषयों के प्रवक्ताओं की कमी है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। एबीवीपी ने इन रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है ताकि छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके।

5. *जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण* : महाविद्यालय के भवनों की स्थिति जर्जर है, जो किसी भी समय छात्रों और स्टाफ के लिए खतरा बन सकती है। एबीवीपी ने भवनों के पुनर्निर्माण और मरम्मत की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समर्थन में जुटे सैकड़ों विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिसमे मुख्य रूप से जिला संयोजक अमन जयसवाल, तहसील संयोजक साजन शहावल, तहसील सहसंयोजक आर्या चौबे, नगर मंत्री राजन सोनी, म्योरपुर नगर मंत्री ओंकार, शक्तिनगर नगर सह मंत्री अभिषेक कुशवाहा, इकाई अध्यक्ष अभय यादव, इकाई मंत्री गीतांजलि, पीयूष कसेरा, बभनी नगर मंत्री विशाल तिवारी, अक्षय साहू और अनीश सहित कई अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे।

*विद्यार्थी परिषद की चेतावनी* : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो वे इसके लिए आंदोलन करने को विवश होंगे। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र जी ने कहा कि वे छात्रों के हितों के लिए सदैव तत्पर हैं और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

*जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक द्विवेदी ने कहा* दुद्धी राजकीय महाविद्यालय एवम जिले के अन्य सैक्षणिक समस्याओं को नजरअंदाज करना क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएं मिलें। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन की राह अपनाने से पीछे नहीं हटेगी। हम छात्रों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।”

*सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील:* इस ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार को महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया और अपेक्षा जताई कि सरकार इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई करेगी, जिससे क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। एबीवीपी के इस प्रयास से छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद हुई है, और अब देखना है कि सरकार उनकी इन मांगों को कितनी गंभीरता से लेती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]