सोनभद्र:दुद्धी में डिप्टी सीएम का हुआ जोरदार स्वागत

सोनभद्र:दुद्धी में डिप्टी सीएम का हुआ जोरदार स्वागत

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज दोपहर करीब 1:00 बजे दुद्धी के भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बुके देकर उनका औपचारिक स्वागत किया! इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और जनरल सेल्यूट देकर सम्मानित किया गया।

उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से हिस्सा लिया! इस मौके पर आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन और राजन चौधरी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री को अंग कपड़े और माला पहनकर सम्मानित किया।

स्वागत कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला झारखंड के भववनाथपुर के लिए रवाना हुआ। जहां वे भाजपा विधायक प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके झारखंड से लौटने पर दुद्धी स्थित भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन भी प्रस्तावित है। जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुरक्षा दल हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए थे। जिससे कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो सका।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]