चोपन पुलिस ने मु0अ0सं0 139/2024 धारा 493 भादवि में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना चोपन पुलिस ने मु0अ0सं0 139/2024 धारा 493 भादवि में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 139/2024 धारा 493 भादवि में वांछित अभियुक्त विकाश केशरी पुत्र श्यामनरायण केशरी निवासी ग्राम व पोस्ट अम्बा खोरिया वार्ड नं0 4 थाना धुरकी, जिला गढ़वा, झारखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 23.10.2024 को माँ बैष्णों मंदिर डाला से समय 08.10 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः–
विकाश केशरी पुत्र श्यामनरायण केशरी निवासी ग्राम व पोस्ट अम्बा खोरिया वार्ड नं0 4 थाना धुरकी, जिला गढ़वा, झारखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन सोनभद्र।
2.अपराध निरीक्षक इरफान अली थाना चोपन सोनभद्र।
3.उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र।
4.मुख्य आरक्षी मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र।
5.आरक्षी सत्य प्रकाश चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र।
