छत्तीसगढ़ एक स्कूल वाहन नदी में जा गिरी हादसे के वक्त वाहन में करीब 15 बच्चे मौजूद थे

छत्तीसगढ़ के सक्ती में बुधवार सुबह एक स्कूल वाहन नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में करीब 15 बच्चे मौजूद थे। दुर्घटना सक्ती के हसौद में हुई। यहां पर बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन सोन नदी में पलट गया।ये निजी स्कूल का वाहन था। जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन में करीब 15 बच्चे थे। सोन नदी पर बने एक ब्रिज को पार करते वक्त ये हादसा हुआ।

घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
बताया जा रहा है कि बैलेंस बिगड़ने के कारण वाहन नदी में जा गिरा। गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस बीच पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। इस बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]