शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म: पीड़ित ने हाथीनाला थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार..

शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म: पीड़ित ने हाथीनाला थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला(सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत निवासी एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने लड़की की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।मामले के सम्बंध में हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़की द्वारा दिये गये तहरीर में बताया गया है कि उसके जीजा के चचेरे भाई के साथ उसका प्रेम सम्बंध स्थापित हो गया था जो शादी विवाह करने का झासा देकर जीजा का चचेरा भाई उसके साथ कुछ माह से दुष्कर्म करता था।जब शादी-विवाह करने की बात आई तो वह मुकर गया और इंकार करने लगा।साथ ही वह उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक लड़की की तहरीर पर अंगद पटेल निवासी गड़दरवा के विरूद्ध पाक्सो एक्ट,बीएनएस की धारा 64 व जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके धर पकड़ की तलास तेज कर दी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]