इस्राइली राजदूत अजार बोले- पश्चिम एशिया में भारत की आर्थिक और राजनीतिक भूमिका

भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने पश्चिम एशिया में आर्थिक और राजनीतिक दोनों रूप से भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस्राइल के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और उसे भारत द्वारा आत्मरक्षा के लिए दिए गए समर्थन से प्रोत्साहन मिला है।
भारत से इस्राइल की उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर अजार ने कहा, ‘भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। हमें इस तथ्य से प्रोत्साहित हैं कि भारत ने आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन किया है। मेरा मानना है कि भारत को पश्चिम एशिया में बहुत बड़ी भूमिका निभानी है, क्योंकि वे आर्थिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।’पीएम मोदी ने सबसे पहले की थी हमले की निंदा गौरतलब है कि पिछले साल सात अक्तूबर को जब हमास ने इस्राइल पर हमला किया था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमले की निंदा करने वाले पहले विश्व नेताओं में शामिल थे। वहीं, भारत ने संघर्ष विराम, सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का भी आह्वान किया है। भारत ने लंबे समय से चल रहे इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष के ‘दो-देश समाधान’ का भी समर्थन किया
उन्होंने कहा, ‘हम बिना उकसावे के किए गए इस हमले के खिलाफ खुद का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। सात अक्तूबर को हुए भयानक हमले में कई नागरिक हताहत हुए। हम हमास की सैन्य मशीनरी को नष्ट करने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अभी भी गाजा और लेबनान में भी कुछ काम करना बाकी है। हम ऐसी स्थिति में आने की उम्मीद कर रहे हैं जिसमें हमारे समुदाय वापस जा सकें और दक्षिण तथा उत्तर दोनों में किसी भी खतरे से मुक्त रह सकें। हमारे पास इसे हासिल करने के लिए बहुत संकल्प है।’
