PM मोदी ने पीएम शेरिंग तोबगे से की मुलाकात, बोले- भारत का बहुत खास मित्र है भूटान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भूटान को ”भारत का बहुत खास मित्र” बताया और कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच सहयोग और भी बेहतर होगा।

मोदी ने यह टिप्पणी भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ एक बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की हैं।

PM तोबगे ने क्या कहा

PM तोबगे ने कहा, ”अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलकर मुझे हमेशा खुशी होती है। भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति उनकी सद्भावना और दृढ़ सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। हमने मित्रता के अपने विशेष बंधन को और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।”

पीएम मोदी ने जवाब दिया PM मोदी ने जवाब दिया, ”प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, आज सुबह दिल्ली में आपसे मिलकर प्रसन्नता हुई। भूटान भारत का बहुत खास मित्र है और आने वाले समय में हमारा सहयोग और भी बेहतर होता रहेगा।”

भारत-भूटान की मित्रता पर हुई चर्चा इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे के विकास, संपर्क, ऊर्जा, जलविद्युत सहयोग, लोगों के बीच आदान-प्रदान और विकास सहयोग सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत-भूटान की विशिष्ट और अद्वितीय मित्रता को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]