‘आरआरआर’ की राह पर चली ‘पुष्पा 2’? इस खास फॉर्मेट के साथ रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म!

‘पुष्पा 2’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माता सुकुमार फिल्म की शूटिंग तय समय पर खत्म करने के लिए काफी तेजी से काम कर रहे हैं।
पुष्पा 2′ का प्रचार शुरू करने की भी तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। वहीं, इस बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म का अनुभव दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है।
फिल्म को लेकर नई चर्चा है कि यह एक्शन से भरपूर ड्रामा अत्याधुनिक डॉल्बी विजन प्रारूप में रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया यह खबर वायरल हो रही हैं, यदि ऐसा होता है तो ‘पुष्पा 2’ एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के नक्शेकदम पर चलेगी। ‘आरआरआर’ डॉल्बी विजन प्रारूप में रिलीज होने ने वाली पहली तेलुगु फिल्म है।
रिपोर्ट्स के अनुसर, रीमास्टरिंग का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। हालांकि, भारत में फिलहाल डॉल्बी विजन स्क्रीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को एक बेजोड़ सिनेमाई अनुभव का आनंद मिलेगा। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस खबर पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। ‘पुष्पा 2: द रूल’ की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है।
फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पाराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
