दिग्गज क्रिकेटर के फैंस पर भीड़ ने किया हमला, सामने आई बड़ी वजह

बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर शाकिब अल हसन अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में शाकिब अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे।
इसके बाद ये धाकड़ ऑलराउंडर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा। बांग्लादेश क्रिकेट से शाकिब ने अनुरोध किया था कि उनको अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए टीम में शामिल किया जाए
वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश सरकार ने उन्हें सुरक्षा कारणों से देश में प्रवेश न करने की सलाह दी। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को ढाका में कड़ी सुरक्षा के बीच विरोध प्रदर्शन के दौरान शाकिब अल हसन के प्रशंसकों पर लोगों के एक समूह ने हमला किया।
स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे फैंस
शाकिब पर बांग्लादेश में विदाई टेस्ट खेलने पर प्रतिबंध के विरोध में प्रशंसक कई दिनों से मीरपुर के क्रिकेट स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को अचानक कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उस समय वहां मौजूद सेना ने स्थिति को काबू में किया। दरअसल बीते कुछ महीनो पहले बांग्लादेश में हिंसा देखने को मिली थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भाग गई थी और बांग्लादेश में सेना का राज हो गया था।
