महुली गांव में संजय शर्मा के बच्चों को आर्थिक मदद करते हुए भाजपा मंडल चोपन उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जयसवाल

महुली गांव में संजय शर्मा के बच्चों को आर्थिक मदद करते हुए भाजपा मंडल चोपन उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जयसवाल।

प्रशासक ने नहीं दिया साथ तो लोगों ने बढ़ाया हाथ।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

विण्ढमगंज /सोनभद्र – बनारस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महुली गांव के संजय शर्मा को प्रशासनिक मदद रविवार को भी नहीं मिल सका, लेकिन लोगों ने संजय शर्मा की मदद के लिए आगे आ रहे हैं संजय शर्मा को आज होश भी आ गया है जल्द ही डॉक्टर उनके पैर का ऑपरेशन करेंगे


अखबार ने रविवार को शीर्षक से संजय शर्मा के बच्चों की दर्द भरी कहानी प्रमुखता से प्रकाशित किया था खबर का आज बड़े पैमाने पर असर देखा गया ,लोग बढ़-चढ़के संजय शर्मा के बच्चों की मदद के लिए आगे आए सोशल मीडिया पर भी पेपर की कटिंग लगाकर कई लोगों ने मदद के लिए अपील की, जिसका असर यह हुआ कि रविवार के दिन करीब ₹50000 की मदद मिला। लेकिन प्रशासनिक अमला का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी संजय शर्मा के परिवार की शुद लेने महुली गांव नहीं पहुंचा
आज सुबह खबर पढ़ने के बाद भाजपा मंडल चोपन के मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने महुली गांव में आकर संजय शर्मा के बच्चों से मिलकर उनकी आर्थिक मदद की इसके अलावा विण्ढमगंज के सन क्लब सोसायटी के सुनील कुमार गुप्ता पंकज गुप्ता गोलू जैसवाल शिवम गुप्ता आनंद चंद्रवंशी पीडब्ल्यूडी के राजेश शर्मा सुशील गुप्ता कमलेश कनौजिया सहित सैकड़ो लोगों ने संजय शर्मा की बच्चों की मदद के लिए आर्थिक मदद दिया आज बनारस में पिछले तीन दिनों से बेहोशी की हालत में पड़े संजय शर्मा को आज होश आ गया डॉक्टर को कहना है पेट के पास जमे खून को पाइप डालकर निकाला जा रहा है सब कुछ सही रहा तो कुछ दिनों बाद कि उनके का ऑपरेशन किया ।

तहसीलदार दुद्धी क्षेत्रीय ज्ञानेंद्र यादव द्वारा लेखपाल को रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है जल्द ही मदद दी जाएगी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]