राजस्थान के बाड़ी में एक यात्री बस और टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़ी में रविवार को एक यात्री बस और टेंपो की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनीपुर के पास हुआ।बताया जा रहा है कि उस समय यात्री शादी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में 5 बच्चे, 3 लड़कियां, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।
11 लोगों की मौत
राजस्थान में सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 5 बच्चे, 3 बच्चियां, 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। शवों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। हादसा बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, टेम्पो में सवार यात्री बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के बताए जा रहे हैं। जो बरौली गांव में भात प्रोग्राम में शामिल होकर घर वापसी कर रहे थे।
