12 करोड़ के घोटाले में आया Remo Dsouza का नाम, इस मामले में बुरे फंसे कोरियोग्राफर!

रेमो डिसूजा, जिन्होंने फिल्म ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, अब बड़ी मुश्किल में पड़ गए हैं।8 साल पहले उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई अभी भी चल रही है। अब उनके खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया गया है। जी हां अब रेमो पर 12 करोड़ का घोटाला करने का आरोप है, जो एक डांस ग्रुप की तरफ से लगाया गया है।
