गौ मांस बेच रहे व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार हिंदू संगठन मौके पर पहुंचकर किया हंगामा,कठोर कार्रवाई की मांग की गई

गौ मांस बेच रहे व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार हिंदू संगठन ने कठोर कार्रवाई की मांग की

सोनभद्र रेणुकूट पिपरी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस ने गौ मांस बेचने के आरोप में दो आरोपी वीर शाह कुरेशी उर्फ मोनू एवं आकाश साहनी उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया इस घटना की सूचना मिलते हैं क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ करना शुरू कर दिया आरोपी ने बताया की एक बछड़ा था जिसके पैर में चोट लगी हुई थी दोनों आरोपी ने मिलकर बछड़े को काटकर बोरी में रखकर बेचना शुरू कर दिया। घटना शुक्रवार की बताई गई।

भारी संख्याओं में हिंदू संगठन पिपरी थाना क्षेत्र पर एकत्र होकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे क्षेत्राधिकार पिपरी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिलने पर घटना को अंजाम दे रहे स्थान पर पहुंच कर पुलिस टीम ने छापा मारी की गई गौ मांस बेच रहे व्यक्तियों को पुलिस टीम ने धर दबोचा ।

आरोपियों के खिलाफ धारा 295 ए और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो सके पुलिस टीम ने हिंदू संगठन को शांति बनाए रखने की अपील की मामले को गंभीरता से लेकर जांच करने की अपील की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]