एनसीएल कृष्णशिला में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू, विस्थापित युवा कल्याण समिति ने की नारेबाजी
एनसीएल कृष्णशिला में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू, विस्थापित युवा कल्याण समिति ने की नारेबाजी

संवाददाता – शक्तिनगर
शक्तिनगर सोनभद्र। एनसीएल कृष्णशिला महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को संविदा कंपनी द्वारा सीएचपी में कार्यरत मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की गई। इस आंदोलन का नेतृत्व विस्थापित युवा कल्याण समिति ने किया, जिसमें दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
समिति की ओर से राजन भारती को फूलमाला पहनाकर भूख हड़ताल शुरू की गई। उन्होंने कहा कि संविदा कंपनी द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मजदूरों के शोषण पर तुरंत रोक लगाई जाए और उनकी उचित मांगों को पूरा किया जाए।
धरना स्थल पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के रवैये की कड़ी आलोचना की और श्रमिकों के हक की लड़ाई को जारी रखने की बात कही। विस्थापित युवा कल्याण समिति के सदस्यों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। वही धरना प्रदर्शन को देखते हुए सीओ व एसडीम ने 12 से 15 दिन के अंदर जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करेंगे ।
