समाचार कवरेज करने गये पत्रकार के साथ चर्चित आरपीएफ कांस्टेबल ने किया बदसलूकी

समाचार कवरेज करने गये पत्रकार के साथ चर्चित आरपीएफ कांस्टेबल ने किया बदसलूकी ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – पूर्व मध्य रेलवे चोपन रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ थाने पर समाचार कवरेज करने गये एक पत्रकार के साथ चर्चित आरपीएफ कांस्टेबल के द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है जिसके बाद से पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोपन आरपीएफ पोस्ट पर चोरी में पकड़े गए कुछ बंद आरोपियों के बारे में समाचार के बाबत एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता रिपोर्ट लेने के लिए चोपन आरपीएफ पोस्ट पर गये जहां पूर्वाग्रह से ग्रस्त एक कांस्टेबल बेवजह पत्रकार से उलझ गया और बदसलूकी पर उतर कर अनाप शनाप बकने लगा जब पत्रकार ने कहा कि हम यहां पर समाचार कवरेज करने आये हैं जो मेरा अधिकार है आप कैसे रोक सकते हैं यह सुनते ही कांस्टेबल आग बबूला हो गया और हाथापाई पर उतर गया वहां पर मौजूद अन्य आरपीएफ के लोग मुकदर्शक बन सब-कुछ देख रहे थे लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं कहा बताया जा रहा है कि उपरोक्त कांस्टेबल सिंगरौली में तैनात है सवाल उठता है कि सिंगरौली में तैनात कांस्टेबल चोपन में समाचार कवरेज करने पर क्यों रोक लगा रहा है वहीं पत्रकार ने अपने साथ हुई बदसलूकी पर आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है देखना होगा कि क्या इस मामले में अधिकारी कोई कार्रवाई करते हैं या बस चुपचाप बैठ जाते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]