रेनूसागर में रावण के पुतले का हुआ दहन

नवरात्रि का पावन पर्व शनिवार (12 अक्टूबर) को पूरे धूमधाम से समाप्त हो गया. विजयदशमी यानी दशहरा के अवसर पर देश भर में रावण दहन हुआ. इस दौरान रेनूसागर में भी विजय दशमी का पर्व पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रेनू सागर, ककरी ,ओडी़ इन जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए.

रामलीला का कार्यक्रम रामलीला ग्राउंड में चलाता रहा और विजयदशमी के दिन रावण दहन का कार्यक्रम रेनू सागर इंटर कॉलेज के ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम किया गया दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में रेनूसागर इंटर कॉलेज के ग्राउंड मे लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. प्रशासन जगह-जगह अलर्ट रही विजयदशमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहा
इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया.
यहां दहन के लिए बनाया गया रावण हाथ में तीर धनुष लिए आंखों में लाइट जलता हुआ आकर्षण का केंद्र रहा.
