अहिराडेरा की 80 वर्षीय वृद्ध ने ली जीवन की अंतिम सांस, गांव में शोक की लहर

अहिराडेरा की 80 वर्षीय वृद्ध ने ली जीवन की अंतिम सांस, गांव में शोक की लहर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत की अहिराडेरा टोले की 80 वर्षीय वृद्ध ने ली जीवन की अंतिम सांस।
मिली जानकारी के अनुसार समिरिया पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण गोंड निवासी कोटा अहिराडेरा 80 वर्ष की अवस्था में आज जीवन की अंतिम सांस ली। उनका इकलौता पोता राजपति गोंड ने बताया दादी काफी वृद्ध हो चुकी थी, 2017 में ही दादाजी की मृत्यु हो चुकी थी तब से दादी हम लोगों को देखकर जी रही थी। लेकिन आज शनिवार को 5:00 बजे विजयादशमी के पावन पर्व पर हम लोगों को छोड़कर हमेशा के लिए स्वर्ग सिधार गई। वही मोतीलाल पुत्र स्वर्गीय रामभरोस ने बताया बुढ़िया दादी के दो पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह, स्वर्गीय शंकर कब के भगवान के प्यार हो चुके हैं। तीन बेटियां कलावती, अजोरिया, फुलेसरी, मन बसिया, समेत भरापुरा परिवार है। इकलौते नाती राजपति से क्रमशः 6 बच्चे हैं सोमारी, रानी, करण, आरती, प्रीति एवं आकाश है। आज भरा पूरा परिवार छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए सोमरिया पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण ग्रामीणों समेत घर परिवार की आंखें नम कर पंचतत्व में विलीन हो गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]