ऐश्वर्या ने दी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई, वीकेंड के वार में मचा हंगामा

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं ऐश्वर्य राय की। जी हां, बीते दिन ऐश ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं दूसरी खबर पर चलें तो बिग बॉस 18 में धूम मच गई है।जी हां, सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट शिल्पा फूट-फूटकर रोई हैं।
ऐश्वर्या राय ने बीती देर रात अमिताभ बच्चन के लिए एक पोस्ट किया है। जी हां, 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। ऐसे में ऐश्वर्या ने काफी लेट लाइट अमिताभ बच्चन और आराध्या की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए ऐश्वर्या लिखती हैं- जन्मदिन मुबारक हो पा- दादा जी। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखें।
बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। बता दें कि बिग बॉस के वीकेंड के वार पर जमकर हंगमा हुआ। बिग बॉस ताजा खबर के मुताबिक शिल्पा शिरोडकर शो में बुरी तरह से रोने लगीं। वहीं सलमान खान शिल्पा का सपोर्ट करते दिखे हैं और घर वालों की लताड़ लगाते नजर आए हैं। सलमान खान कंटेस्टेंट की लताड़ लगाते हुए कहते हैं कि जो दूसरे के खेल पर उंगली उठा रहे हैं वह पहले खुद का गेम देख लें।
