क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत नवमी/विजयदशमी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ संवेदनशील स्थानों पर किया गया फ्लैग मार्च

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत नवमी/विजयदशमी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ संवेदनशील स्थानों पर किया गया फ्लैग मार्च

जनपद में नवरात्रि, दुर्गापूजा व दशहरा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत आज दिनांक-11.10.2024 को डॉ0 चारू द्विवेदी क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल (दंगा नियंत्रण उपकरण) के साथ थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्ग किया गया ।
फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व कस्बा में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी एवं आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई की गयी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]