सोनभद्र सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति ट्रक की चपेट में आने से घायल
सोनभद्र सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति ट्रक की चपेट में आने से घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला – थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेज दिया गया ।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास बाइक से जा रहे दंपति एक ट्रक की चपेट में आ जाने से घायल हो गए ।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपति मंजू देवी पत्नी संत कुमार उम्र करीब 35 वर्ष अपने पति संत कुमार उम्र करीब 38 वर्ष निवासी लौवासंदा चौकी क्षेत्र चिरूवी जनपद सोनभद्र जो थाना कोन क्षेत्र के नौडीहा किसी कार्य से आए हुए थे जो वापस चिरूवी के लिए जा रहे थे की तेलगुड़वा चौराहे के पास से डाला की तरफ जाने के लिए निकल ही रहे थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट आ गए , जिससे बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से बाइक सवार घायल दंपति को सीएचसी चोपन के भेजवा दिया । स्थानीय लोगों द्वारा घटना के संबंध में पीआरवी चोपन पुलिस को भी सूचना दे दिया गया।
