MP में 2 भीषण सड़क हादसे, श्योपुर में 2 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं लगातार हो रही है।मामला श्योपुर से सामने आया है।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के गसवानी थाना इलाके के बुढेरा गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने एक लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
घायलों को किया भर्ती
घायलों को मुरैना जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी मुरैना जिले के रहने वाले हैं। बताया गया कि सभी लोग लोडिंग वाहन में सवार होकर माता के पाठ में शामिल होने बैराड़ जा रहे थे। मृतकों के नाम बनवारी लाल दंडोतिया, कन्हैया लाल क्षारी है।
