पानी भरने गई महिला का पैर फिसलने से कुएं में गिरकर हुई मौत

पानी भरने गई महिला का पैर फिसलने से कुएं में गिरकर हुई मौत ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – गुरुवार को जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवारी के टोला अकला में पानी भरने गई महिला का पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत हो गई सुचना पर पहुंची पुलिस शव को निकलवाकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ रूना देवी पत्नी सुरेश गुप्ता उम्र करीब 35 वर्ष ग्राम नेवारी टोला अकला सुबह 7:00 बजे कुएं में पानी भरने गई थी अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिर गई
जब काफी देर हो जाने के बाद जब वह पानी लेकर नहीं लौटी तो लोगों को शंका हुआ कुएं पर जाकर के देखने लगे तो बाल्टी रस्सी नहीं मिली तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में खोजना शुरू किया तो पानी के अंदर से मरी हुई लाश मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सुचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक पुण्य प्रसून श्रीवास्तव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गये वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]