सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में जनता को किया गया जागरुक

सुरक्षा जागरूकता अभियान अनपरा नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर वार्ड नंबर 13 के अंतर्गत बुद्ध मार्केट लगता है जिसमें आज क्षेत्राधिकारी पिपरी और एस एच ओ अनपरा मार्केट के तिराहे पर खड़े होकर सामाजिक

सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में जनता को जागरुक कर रहे थे जिसमें क्षेत्राधिकार द्वारा जनता को बताया गया की आप गाड़ी जब भी खड़ी करें तो उसे लाक कर दें । बच्चों से कोई छेड़खानी कर रहा हो तो उसके लिए जागरूक रहे, सड़क पर हमेशा सही दिशा से ही यात्रा करें ,कोई कुछ खाने के लिए बोले तो उसे जांच परख कर खाये अन्यथा उसे मना कर दें । डॉक्टर मृत्युंजय ठाकुर
