डी.ए.वी. सीनियर सेकेन्ड्री कॉलेज चुर्क, सोनभद्र में अध्यनरत कक्षा-12 की एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में “एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर” नियुक्त किया गया

डी.ए.वी. सीनियर सेकेन्ड्री कॉलेज चुर्क, सोनभद्र में अध्यनरत कक्षा-12 की एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में “एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर” नियुक्त किया गया-

एक दिन की क्षेत्राधिकारी द्वारा सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-

शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु *मिशन शक्ति फेज-5* के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में डी.ए.वी. सीनियर सेकेन्ड्री कॉलेज चुर्क, सोनभद्र में बारहवीं कक्षा में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा *गौरी पाराशर पुत्री गौतम पाराशर* को आज दिनांक-09.10.2024 को सांकेतिक रूप में *“एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर”* नियुक्त किया गया । आज दिनांक 09.10.2024 को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यलय में एक दिन की क्षेत्राधिकारी द्वारा आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]