बाजार की साफ सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को सौपा ज्ञापन

बाजार की साफ सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को सौपा ज्ञापन

राजेश कुमार जायसवाल
कोन
कोन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बाजार की साफ सफाई व नाली की सफाई कराए जाने को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।उन्होंने दिए ज्ञापन में बताया है की बाजार की साफ सफाई नही कराई जाती है न ही नालियों की सफाई की जाती है सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है पूरे बाजार में कूड़ो का अंबार लगा हुआ है बाजार में गंदगी की वजह से व्यापारी बीमार हो रहे है।उन्होंने दिए ज्ञापन में निरंतर रूप से बाजार व नालियों की साफ सफाई करवाए जाने को कहा है साथ ही बाजार की निरंतर सफाई के लिए दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]