क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में मय पुलिस बल के चौकी रेनुकूट अन्तर्गत शिवा पार्क मोहल्ला, हाई टेक रेलवे लाइन के किनारे एक दर्जन घरों में दी गयी दबिश
क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में मय पुलिस बल के चौकी रेनुकूट अन्तर्गत शिवा पार्क मोहल्ला, हाई टेक रेलवे लाइन के किनारे एक दर्जन घरों में दी गयी दबिश-
*पुलिस द्वारा लगभग 03 कुन्तल लहन नष्ट करते हुए शराब बनाने की भठ्ठी को तोड़ते हुए उपकरण किया बरामद-*
*चिन्हित घरों के लोगों को पकड़ कर विधिक कार्यवाही की जायेगी-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन मे मादक पदार्थ/अवैध कच्ची शराब के बरामदगी/रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-08.10.2024 को क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रेनुकूट मय पुलिस बल के साथ चौकी रेनुकूट अन्तर्गत शिवापार्क मोहल्ला, हाईटेक रेलवे लाइन के किनारे बने एक दर्जन घरों में दबिश दी गयी । दबिश के दौरान घरों मे बना रहे शराब बनाने की भठ्ठी तोडते हुए शराब बनाने वाले उपकरण बरामद कर लगभग 03 कुन्तल लहन नष्ट किया गया तथा शराब बनाने वाले मौके से सभी लोग अपने-अपने घरों से भाग गये। अवैध कच्ची शराब बनाने वाले लोगों व उनके घरों को चिन्हित कर लिया गया उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
