छप्पर फाड़कर बरसेगा मयंक यादव पर पैसा, एक मैच अब बना देगा करोड़पति

इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले टेस्ट में मयंक यादव फुल नंबर से पास हुए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले में मयंक ने किफायती स्पेल फेंकने के साथ-साथ पहला विकेट भी अपनी झोली में डाला।
मयंक विपक्षी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह को अपने जाल में फंसाने में सफल रहे। मयंक को भारतीय टीम की ओर से डेब्यू करने का जबरदस्त इनाम मिलने वाला है। युवा तेज गेंदबाज पर छप्पर फाड़कर पैसा बरसेगा
मयंक पर होगी पैसों की बरसात
दरअसल, मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है। अब आईपीएल 2025 के रिटेंशन नियमों के हिसाब से मयंक कैप्ड प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यानी अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब मयंक को रिटेन करने का फैसला करती है, तो उन्हें मयंक को 11 करोड़ रुपये देने होंगे। नियमों के हिसाब से टीम पहले खिलाड़ी को 18, दूसरे को 14 और तीसरे को 11 करोड़ रुपये खर्च करके रिटेन कर सकती है। वहीं, चौथे प्लेयर के लिए टीम को 18 और 14 करोड़ रुपये देने होंगे। इस हिसाब से मयंक को रिटेन करने पर लखनऊ को 11 करोड़ रुपये देने होंगे।
