एस एस टी पी एस शक्तिनगर संयत्र के पंप हाउस के मशीन को ठीक करने के लिए पानी के अन्दर गया व्यक्ति परंतु पानी के बहाव से एक स्थान पर फंसा, हालत हुई गंभीर गोताखोर ने बाहर निकाला

आज दिनांक 05/10/2024 को एस एस टी पी एस शक्तिनगर संयत्र के पंप हाउस के मशीन में तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए कैजुअल लेबर रामप्रसाद घोस, उम्र लगभग 42वर्ष, कंपनी शिव शंकर अंडर वाटर सर्विसेज, पानी के अन्दर गया था, परंतु पानी के बहाव से एक स्थान पर फंस गया, जिसको निकालने के लिए सीआईएसएफ फायर की टीम एवम गोताखोर उक्त स्थान पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लेबर को सकुशल निकाल लिए साथ ही एनटीपीसी संजीवनी हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर सीआईएसएफ फायर विंग के असिस्टेंट कमांडेंट/फायर तरुण दत्ता, आसूचना इंचार्ज अजय गिरी, प्लांट सीजीएम एवम एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]