अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्रद्धेय पं राजन जी महराज का चोपन नगर में हुआ भव्य स्वागत

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्रद्धेय पं राजन जी महराज का चोपन नगर में हुआ भव्य स्वागत ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – गुरुवार को नगर के प्रतिष्ठित मेसर्स रामकिशन सियाराम के प्रतिष्ठान पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्रद्धेय पं राजन जी महाराज का कथा प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया | बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ओबरा नगर में गुरुवार से सप्तदिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया जहां अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्रद्धेय पं राजन जी महाराज के मुखारविंद से भक्त कथा का रसपान करेंगे गुरुवार को वाराणसी बाबतपुर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से ओबरा जाते समय कथा प्रेमियों ने चोपन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया इस दौरान जगमंदर अग्रवाल एवं राजू जिंदल ने सपरिवार माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर आरती उतारे जिसके बाद जहां महाराज जी ने सभी उपस्थित कथा प्रेमियों को आशीर्वाद दिये। इस दौरान मुख्य रूप से विद्याशंकर पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, सुनील सिंह,प्रदीप अग्रवाल, दिनेश गर्ग, संदीप अग्रवाल, नवीन जिंदल, आशीष कुमार सिंह, अशोक गर्ग आदि मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]