मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को भेजे गए एक पत्र के जरिए दी गई है।जिसमें लेखक ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का जम्मू-कश्मीर एरिया कमांडर बताया है। इस पत्र में धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की बात कही गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]