भारतीय सेना के जवान की कश्मीर के अनंतनाग में गोली लगने से मौत

भारतीय सेना के जवान रामस्वरूप की 24 सितंबर को कश्मीर के अनंतनाग में गोली लगने से मौत हो गई थी. 24 साल के जवान रामस्वरूप राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले थे.रामस्वरूप का शव 25 सितंबर को बीकानेर ले जाया गया लेकिन परिवार ने शव लेने से इनकार किया और धरने पर बैठ गया.
रामस्वरूप का शव पांच दिन तक बीकानेर के मिलिट्री अस्पताल में रखा रहा
परिवार रामस्वरूप की मौत की वजह सुसाइड बताए जाने से नाराज़ था और सैन्य सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार करने की मांग कर रहा था.
परिवार की मांगों पर प्रशासन के साथ छह दौर की वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसके बाद 29 सितंबर की शाम को सैन्य सम्मान के साथ रामस्वरूप का अंतिम संस्कार किया गया.
