एक युवक को लाठी डंडे से मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर देने के पश्चात हुई मृत्यु से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा, एक युवक को लाठी डंडे से मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर देने के पश्चात हुई मृत्यु से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 26.09.2024 को आवेदिका रीता गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता निवासिनी कम्हारी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित सूचना दी गयी कि मेरे पुत्र हिमांशु गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष को अभिजित पुत्र अज्ञात नि0 सन्तनगर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र 07 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज देते हुए लाठी डण्डे से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया है । उक्त के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-688/2024 धारा 191(2), 110, 115(2) , 352 बीएनएस का अभियोग बनाम अभिजित पुत्र अज्ञात नि0 सन्तनगर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र 07 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । विवेचना व साक्ष्य संकलन में 07 अभियुक्तगण क्रमश: 1. अभिजीत गोस्वामी पुत्र संजय गोस्वामी 2. अवधेश जायसवाल पुत्र राम बृक्ष जायसवाल 3. अमनदेव पाण्डेय पुत्र वकील देव पाण्डेय 4. शनि कुमार पुत्र सुनील कुमार समस्त निवासीगण सन्तनगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र 5. शिवा पुत्र अज्ञात 6. विक्की पुत्र अज्ञात 07. अतुल का नाम प्रकाश मे आया । दिनांक 27.09.2024 को इलाज के दौरान हिमांशु की मृत्यु हो गयी । मुकदमा उपरोक्त में धारा 110 बीएनएस को धारा 105 बीएनएस मे तरमीम कर एवं धारा 332(सी) ,351(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
उक्त घटना में वाछिंत अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक-30.09.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त निहाल शर्मा पुत्र रवीन्द्र नाथ शर्मा नि0 गोरडीहा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष को समय 12.45 बजे धर्मशाला चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । ज्ञातव्य हो कि उक्त मुकदमे में अभियुक्त अभिजीत, अवधेश, अमनदेव पाण्डेय व शनि कुमार, अतुल व विक्की को पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः–
1.निहाल शर्मा पुत्र रवीन्द्र नाथ शर्मा निवासी गोरडीहा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री राम सिंहासन शर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. का0 अजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
