मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड, एक्टर ने सलीम खान संग शेयर किया पुराना किस्सा। मिथुन चक्रवर्ती के टैलेंट को एक ही नजर में परख गए थे सलीम खान।जी हां, कभी सांवले रंग के चलते फिल्मों से रिजेक्ट हुए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का बॉलीवुड में लीजेंडरी एक्टर के तौर पर अच्छा खासा नाम बना लिया है। उनके कमाल के काम के चलते उन्हें जल्द ही दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा भी जाएगा। वैसे ये तो आप जानते ही होंगे की फेमस राइटर सलीम खान ने भी अपनी मूवीज के जरिए कई सुपरस्टार्स के करियर को संवारा है।
मिथुन ने सलीम खान संग शेयर किया पुराना किस्सा
एक इंटरव्यू के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि, उनके एक्टिंग के हुनर को सबसे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने ही परखा था। उन्होंने बताया कि, “मैं एक बार कुछ कपड़े सिलवाने के लिए एक दर्जी की दुकान पर गया हुआ था। तभी सलीम खान साहब कर मेरे बगल में खड़े हुए और मुझे एक नजर देखे जा रहे थे। फिर मैं वहां से जाने लगा और उन्होंने पीछे से आवाज देकर बुलाया और कहा जनाब आप एक्टिंग ट्राई क्यों नहीं करते, आपको एक्टर बनाना चाहिए। मैंने कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं, उन्होंने फिर कुछ ऑडिशन के बारे में बताया। लेकिन अफसोस मेरा वहां भी कुछ नहीं हो सका।”
