बीएनएस के वांछित चल रहे दो अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 688/2024 धारा 191(2), 105, 115(2) , 352 ,351(3) बीएनएस के वांछित चल रहे दो अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 26.09.2024 को वादिनी मुकदमा रीता गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता नि0 कम्हारी थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रा0गंज पर विपक्षीगण द्वारा वादीनी के लड़के हिमान्शु गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष को एकराय होकर अनायास ही गाली गलौज देते हुए लाठी डण्डे से मारने पिटने जिससे वादिनी का लड़का बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी। जिसके सम्बन्ध मे थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 688/2024 धारा 191(2), 110, 115(2) , 352 बीएनएस बनाम 1. अभिजित पुत्र अज्ञात नि0 सन्तनगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र 2. 6-7 लड़के नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया एवं मजरूब को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ पर इलाज के दौरान वादिनी मुकदमा के पुत्र हिमांशु की दिनांक 27.09.2024 को मृत्यु हो गयी । मृतोपरान्त साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 110 बीएनएस को धारा 105 बीएनएस मे तरमीम कर एवं धारा 332सी ,351(3)बीएनएस की बढोतरी की गयी एवं अभियुक्तगण 1. अभिजीत गोस्वामी पुत्र संजय गोस्वामी 2. अवधेश जायसवाल पुत्र राम बृक्ष जायसवाल 3. अमनदेव पाण्डेय पुत्र वकील देव पाण्डेय 4. शनि कुमार पुत्र सुनील कुमार समस्त निवासीगण सन्तनगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र 5. शिवा पुत्र अज्ञात 6. विक्की पुत्र अज्ञात व अतुल का नाम प्रकाश मे आया ।
उक्त घटना में वाछिंत अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वार आज दिनांक 29.09.2024 को समय लगभग 08.15 बजे धर्मशाला चौराहा के पास से अभियुक्तगण 1. अतुल सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी खैरपुर थाना करमा जनपद सोनभद्र व 2. विक्की कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी संतनगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया । ज्ञातव्य हो कि उक्त मुकदमे में अभि0 अभिजीत , अवधेश , अमनदेव पाण्डेय व शनि कुमार को पूर्व मे ही गिरफ्तार किया गया था । मुकदमे की विवेचना प्रचलित है । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगण की तलाश की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरणः-
1.अतुल सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी खैरपुर थाना करमा जनपद सोनभद्र।
2.विक्की कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी संतनगर थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 राम सिंहासन शर्मा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।
2. का0 अजीत यादव थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।
3. का0 सचिन सरोज थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र ।
4. चालक का0 रणन्जय सिंह थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र
