सन क्लब सोसाइटी के संरक्षक व रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष को मातृ शोक
सन क्लब सोसाइटी के संरक्षक व रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष को मातृ शोक

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र सन क्लब सोसाइटी के संरक्षक व रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र एडवोकेट के माता कुंवर मनी देवी उम्र लगभग 82 वर्ष का निधन अपने पैतृक आवास मूडिसेमर पर हो जाने से क्षेत्र के साथ साथ क्लब व संघर्ष समिति में शोक की लहर दौड़ गई।जिनकी आज दोपहर के बाद दाह संस्कार मलिया नदी के किनारे धूमधाम से किया गया

,सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व वह संघर्ष समिति के लोगों ने एक शोक सभा रखकर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया तथा संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि वकील साहब की माताजी जी बहुत ही मृदुभाषी व मिलनसार थी।

इनके द्वारा गांव के लाचार लोग लाभान्वित हुआ करते थे उनकी मृत्यु हो जाने से एक क्षति हुई है। इस मौके पर सन क्लब वह संघर्ष समिति के प्रभात कुमार वीरेंद्र कुमार सुमन कुमार, नंदकिशोर गुप्ता ओम कुमार रावत बबलू जायसवाल, किशोर पटवा,अमित कुमार केसरी,ओम प्रकाश गुप्ता,रवि शंकर जायसवाल, संतोष कुशवाहा, सुरेंद्र प्रधान, संजय प्रधान प्रतिनिधि, किशु सिंह,पिंटू गुप्ता, राजन दुबे,अरविंद जायसवाल, रविंद्र जायसवाल मुकेश पटवा आनंद कुमार संतोष कुमार डीसी मद्धेशिया विक्की मद्धेशिया राजकमल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
